भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महिला के अंडरगारमेंट में सोना ही सोना — दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा!
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब कस्टम विभाग ने म्यांमार से आई एक महिला के अंडरगारमेंट में सोने की ईंटें बरामद कीं। करीब एक किलो सोना छिपाकर लाई यह महिला पकड़ी गई और कस्टम अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।म्यांमार से आई थी संदिग्ध महिला
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को फ्लाइट नंबर 8M 620 से यह महिला यांगून (म्यांमार) से दिल्ली पहुंची थी। फ्लाइट लैंड होने के बाद वह हवाई अड्डे के ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी। यह चैनल उन यात्रियों के लिए होता है, जिनके पास कोई प्रतिबंधित या टैक्स योग्य सामान नहीं होता।
कस्टम अधिकारियों की नजर पड़ी तो खुला राज़
महिला की हरकतों पर अधिकारियों को शक हुआ। जब उसकी तलाशी ली गई तो चौकाने वाला सच सामने आया। उसके अंडरगारमेंट में 6 सोने की ईंटें (gold bars) छिपी हुई थीं। जब इन्हें बाहर निकाला गया तो कुल वजन 997.5 ग्राम यानी लगभग एक किलो निकला।
लाखों का सोना हुआ जब्त
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त किए गए इस सोने की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। कस्टम विभाग ने तुरंत सोना जब्त कर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दिल्ली कस्टम्स विभाग ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि यात्रियों को विदेश यात्रा से लौटते वक्त अपने साथ लाए गए कीमती सामान की घोषणा करनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
तस्करी गिरोह से जुड़ाव की जांच जारी
अधिकारियों ने बताया कि बरामद सोना कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत जब्त किया गया है। बिना घोषित किए सोना या कीमती वस्तुएं लाना एक गंभीर अपराध है। अब जांच की जा रही है कि महिला किसी अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह से जुड़ी है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




