दुर्ग में चाकूबाजों पर पुलिस की बड़ी वार! 24 घंटे में 16 आरोपी धारदार हथियारों समेत गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में पुलिस का बड़ा एक्शन — 24 घंटे में 16 चाकूबाज सलाखों के पीछे!

दुर्ग जिले में बढ़ती चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों ने पुलिस को सख्त कर दिया है। हालात बिगड़ने से पहले पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को धारदार हथियारों के साथ पकड़ लिया। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई – 16 आरोपी धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार | Durg Police Operation Image

लगातार बढ़ रही थी चाकूबाजी की वारदातें
पिछले कुछ समय से जिले में चाकूबाजी की घटनाओं से लोगों में दहशत थी। पुलिस ने बीते 24 घंटे के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 16 असामाजिक तत्वों को धर दबोचा।

पद्मनाभपुर से लेकर आदर्श नगर तक छापे
थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने पोटिया चौक से मोह. एजाज, सिविल लाइन दुर्ग से इम्तियाज अहमद खान, सुभाष नगर से मोहित ध्रुव और आदर्श नगर से संजय साहू को पकड़ा। सभी के पास से धारदार हथियार बरामद हुए।

सुपेला पुलिस ने भी मारी दबिश
थाना सुपेला पुलिस ने एक नाबालिग को स्लॉटर हाउस सुपेला से, टुनटुन चौहान को फरीद नगर मुरम खदान से और श्याम तांडी को गौतम नगर से गिरफ्तार किया। तीनों के पास से चाकू मिले।

दुर्ग कोतवाली और भिलाई नगर पुलिस की सख्ती
थाना दुर्ग कोतवाली ने निखिल तांडी को गंजपारा से, विजय ढीमर को नयापारा नदी रोड से और भूपेंद्र साहू को पंचशील नगर से पकड़ा।
वहीं भिलाई नगर पुलिस ने सोहेब खान को सेक्टर-6 पीएनटी कॉलोनी से और नासिर कुरैशी को एलआईसी बिल्डिंग सेक्टर-6 से गिरफ्तार किया।

वैशाली नगर और नंदिनी नगर से भी आरोपी गिरफ्तार
थाना वैशाली नगर पुलिस ने आकाश दीप विश्वास को कैम्प-1 से और शाहबाज खान को घासीदास नगर जामुल से पकड़ा।
थाना नंदिनी नगर पुलिस ने प्रदीप को ग्राम अरसनारा से और पीयूष साहू को ग्राम असोगा गौठान के पास से गिरफ्तार किया।

पहले भी हुई थी गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि इसी अभियान के तहत पहले भी 6 आरोपियों को आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया था। अब तक कुल 22 आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जा चुका है। साथ ही 22 अन्य असामाजिक तत्वों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को नहीं मिलेगी राहत
पुलिस ने साफ किया है कि चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी हालत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J