भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रात का सन्नाटा और इंसानियत पर वार...
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर आई है। बकरियां चुराने की नीयत से आए दो युवकों ने किसान दंपती की जान ले ली। यह घटना दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरता की है।
घर में सो रहे थे किसान रीमा राम और उनकी पत्नी
गांव के किसान रीमा राम लकड़ा (52) और उनकी पत्नी उर्मिला लकड़ा (50) 22 अक्टूबर की रात घर में जमीन पर सोए हुए थे। उसी रात दो युवक उनके घर पहुंचे और रात रुकने के लिए जगह मांगी। दंपती ने मानवता दिखाते हुए उन्हें ठहरने की अनुमति दे दी।
सुबह का भयावह दृश्य
23 अक्टूबर की सुबह जब एक ग्रामीण काम से उन्हें बुलाने आया तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। जब उसने अंदर झांका, तो जमीन पर पड़े खून से लथपथ शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत रीमा राम के भाई दुहन को सूचना दी।
पुलिस ने की जांच, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि दोनों की मौत सिर पर भारी वस्तु से प्रहार के कारण हुई। घर से 7 बकरे गायब थे।
पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए करीमन मझवार (42) और जय श्याम मझवार (28) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं और इन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।
पहले से जानते थे घर का हाल
करीमन पहले एक बैगा के साथ रीमा के घर आया था। उसी दौरान उसे पता चला था कि दंपती बकरियां पालते हैं। इसी लालच में उसने वारदात की योजना बनाई।
घटना से पहले साथ में खाई-पी थी हड़िया
21 अक्टूबर को बैगा अपने दोस्त करीमन को लेकर रीमा के घर पहुंचा था। उस दिन उन्होंने साथ में हड़िया पी और खाना भी खाया। रीमा का भाई दुहन भी वहां मौजूद था। ग्रामीणों ने आखिरी बार दंपती को 22 अक्टूबर की शाम 7 बजे तक देखा था।
रात में सोते समय हुआ हमला, फिर बकरियां ले गए
करीमन ने जय श्याम को बताया कि रीमा के घर में कई बकरियां हैं जिन्हें बेचा जा सकता है। दोनों रात करीब 11 बजे वहां पहुंचे, दरवाजा खुलवाया और सोने की जगह मांगी।
रीमा और उर्मिला के सो जाने के बाद दोनों ने कुल्हाड़ी से वारदात को अंजाम दिया और 7 बकरियां लेकर फरार हो गए।
बकरा का-टकर खाया, बाकी बेच दिए
दोनों आरोपी रात में ही पास के गांव शंकर मझवार के घर पहुंचे और वहां ठहरे। सुबह उन्होंने एक बकरा का-टकर उसका मांस खाया और बाकी का मांस आसपास के गांवों में बेच दिया।
आरोपी अब जेल की सलाखों के पीछे
थाना प्रभारी राजेश खलखो ने बताया कि दोनों आरोपियों से 2 कुल्हाड़ियां जब्त की गई हैं। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




