भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की धरती एक बार फिर उत्सव के रंग में रंगने जा रही है। दुर्ग जिले में 2 से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित पुराना गंज मंडी, गंजपारा परिसर को इस साल के मुख्य आयोजन स्थल के रूप में सजाया गया है।
इस बार राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश की संस्कृति, गौरव और विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। दुर्ग जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पुलिस का खास ट्रैफिक रोडमैप
राज्योत्सव के दौरान नागरिकों और मेहमानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रोडमैप तैयार किया है। भीड़ और वाहनों के दबाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने प्रवेश द्वार, पार्किंग और वैकल्पिक मार्गों की रणनीति तय कर ली है।
नागरिकों के लिए दो प्रवेश द्वार
कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार के सामने आम जनता और आमंत्रित नागरिकों के लिए दो अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। वहीं वीवीआईपी अतिथियों के लिए अलग मार्ग और पार्किंग जोन तय किया गया है, जो स्थल के पीछे की ओर स्थित है।
आम नागरिकों के वाहनों की पार्किंग पुलिस लाइन दुर्ग और जे.आर.डी. स्कूल में की गई है। इन जगहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए दिशा सूचक बोर्ड और मार्ग संकेतक भी लगाए गए हैं ताकि भीड़ में किसी को परेशानी न हो।
भारी वाहनों पर पूरी तरह रोक
राज्योत्सव के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 1 नवंबर की सुबह 8 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पुलगांव चौक, धमधा नाका, गुरुद्वारा तिराहा और नेहरू नगर मार्ग से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा।
गंज मंडी परिसर और आसपास के इलाके को “नो व्हीकल ज़ोन” घोषित किया गया है। यहाँ केवल अधिकृत वाहन और आपातकालीन सेवाओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
सुरक्षा और व्यवस्था के सख्त इंतज़ाम
कार्यक्रम स्थल और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। हर सेक्टर में एक-एक ड्यूटी प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। भीड़ नियंत्रण और पार्किंग की निगरानी महिला पुलिसकर्मी और यातायात आरक्षक संभालेंगे।
लोगों की मदद के लिए पुलिस सहायता केंद्र भी बनाया गया है, जहाँ से दिशा-निर्देश और त्वरित सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




