विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बड़ी सौगात: जांजगीर, कबीरधाम और मनेन्द्रगढ़ में खुलेंगे 3 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 1077 करोड़ की स्वीकृति..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में अब स्वास्थ्य सुविधाएं और मजबूत होंगी क्योंकि सरकार ने 3 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग को 1077 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर नई  उम्मीदें जाग गई हैं।

छत्तीसगढ़ में 3 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज को मिली 1077 करोड़ की स्वीकृति
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस फैसले पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताया है। सरकार की ओर से जिन जगहों पर मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे, उनमें जांजगीर-चांपा, कबीरधाम और मनेन्द्रगढ़ शामिल हैं।
  • जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज के लिए 357.25 करोड़ रुपए

  • कबीरधाम मेडिकल कॉलेज के लिए 357.25 करोड़ रुपए

  • मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए 362.57 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

ये राशि कॉलेजों के निर्माण और विकास कार्यों में खर्च होगी। इससे न सिर्फ चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा बल्कि आम जनता को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल पाएंगी।

गांव और छोटे कस्बों के लोग भी अब बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहेंगे। यह फैसला प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

👉 प्रदेश की ऐसी ही बड़ी खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J