आज रात तक रायपुर पहुंचेगे अमित शाह, कल जगदलपुर में बस्तर दशहरे में होंगे शामिल: बस्तर दशहरे से पहले 103 नक्सलियों ने डाले हथियार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में दशहरा इस बार खास होने वाला है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रायपुर पहुंचेंगे और कल जगदलपुर में बस्तर दशहरे में शामिल होंगे। शाह के आगमन को लेकर राजधानी से लेकर बस्तर तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इधर, शाह के दौरे से पहले बीजापुर जिले में 103 नक्सलियों ने सरेंडर कर सबको चौंका दिया। इनमें से 49 नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 6 लाख 30 हजार रुपए का इनाम घोषित था। शाह पहले ही चेतावनी दे चुके थे कि नक्सली हथियार डालें तो स्वागत होगा, वरना गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा।

अमित शाह रायपुर पहुंचे – बस्तर दशहरा से पहले 103 नक्सलियों ने किया सरेंडर

सिर्फ बीजापुर जिले में ही इस साल अब तक 421 नक्सली पकड़े जा चुके हैं, 410 ने हथियार छोड़े और 137 माओवादी मारे गए। सरेंडर करने वालों को 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी गई है।

अमित शाह का कहना है कि 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म किया जाएगा। इसी मिशन के तहत बस्तर में लगातार बड़े ऑपरेशन चल रहे हैं। अगस्त और दिसंबर 2024 में भी शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ चुके हैं और हर बार नक्सलियों को सख्त संदेश दे चुके हैं।

बस्तर दशहरा समिति ने दिल्ली में शाह को मुरिया दरबार में शामिल होने का न्योता दिया था। इस मौके पर समिति ने उन्हें मां दंतेश्वरी की तस्वीर भेंट की। शाह ने बस्तर की परंपराओं की सराहना की और सोशल मीडिया पर लिखा कि बस्तर अब शांति और विकास की ओर बढ़ रहा है।

कल 4 अक्टूबर को जगदलपुर के सिरहासार भवन में मुरिया दरबार आयोजित होगा। यहां आदिवासी समुदाय सीधे अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखते हैं। शाह इस दौरान आदिवासी प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे और नक्सल उन्मूलन मिशन की समीक्षा भी करेंगे। साथ ही स्वदेशी मेले में स्थानीय हस्तशिल्प और संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस बैठक में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री भी मौजूद रहेंगे। वहीं, समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रण भेजा है।

गौरतलब है कि बस्तर दशहरा देशभर में अनोखा है, क्योंकि यहां रावण दहन नहीं होता। यह उत्सव मां दंतेश्वरी की पूजा और आदिवासी परंपराओं की झलक के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J