चलती बस में आग का कहर! आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, 12 यात्री जिंदा जले – बाइक टकराकर फ्यूल टैंक में लगी आग, 19 ने कूदकर बचाई अपनी जान..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आंध्र प्रदेश के कुर्नूल ज़िले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। चलती बस में आग लगने से 12 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे चिन्नाटेकुर इलाके में हुआ।

हादसा इतना भयानक था कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक, एनएच-44 पर एक बाइक बस से टकरा गई। बाइक बस के नीचे फंस गई और सीधे फ्यूल टैंक से टकराई। टकराते ही बस में भीषण आग लग गई।

आंध्र प्रदेश बस हादसा – कुर्नूल में चलती बस में लगी आग, 12 यात्रियों की दर्दनाक मौत

बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी और उसमें करीब 40 यात्री सवार थे। कई यात्री आग में झुलस गए, जबकि 19 लोग किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा पाए। कुछ यात्रियों ने इमरजेंसी गेट तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन वे बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को कुरनूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से ड्राइवर-क्लीनर लापता हैं।

न्यूज़ एजेंसी PTI के अनुसार, हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह संख्या 25 बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि कई शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है।

कुरनूल रेंज के DIG कोया प्रवीण ने बताया कि बस में सवार 19 लोग, जिनमें दो बच्चे और दोनों चालक शामिल हैं, बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि आग लगते ही बस में शॉर्ट सर्किट हुआ और दरवाजा जाम हो गया। कुछ ही मिनटों में पूरी बस राख में बदल गई। ज्यादातर मृतक 25 से 35 साल की उम्र के थे।

गौरतलब है कि 10 दिन पहले ही राजस्थान के जैसलमेर में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती एसी स्लीपर बस में आग लगने से 22 यात्रियों की दर्दनाक मौत हुई थी। उस बस में भी आग लगने से दरवाज़ा लॉक हो गया था, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए।

वहां भी यात्रियों ने कांच तोड़कर बाहर कूदने की कोशिश की थी, जबकि आर्मी ने JCB लगाकर गेट तोड़ा और लोगों को रेस्क्यू किया था। जैसलमेर की बस में फाइबर बॉडी और परदे लगे होने के कारण आग तेजी से फैल गई थी, और ड्राइवर-कंडक्टर किसी तरह दरवाज़ा तोड़कर बाहर निकल पाए थे।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J