छत्तीसगढ़ का बालोद बना देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला, 2 सालों से एक भी चाइल्ड मैरिज दर्ज नहीं..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बालोद। छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में ऐसा इतिहास रच दिया, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। बालोद जिला अब देश का पहला ‘बाल विवाह मुक्त जिला’ बन गया है। पिछले दो सालों में यहां एक भी बाल विवाह का मामला दर्ज नहीं हुआ, जिससे यह उपलब्धि आधिकारिक रूप से दर्ज की गई है।

जिले की सभी 436 ग्राम पंचायतों और 9 नगरीय निकायों को प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। यह न सिर्फ प्रशासन की उपलब्धि है, बल्कि स्थानीय समुदाय की जागरूकता और सहयोग का भी नतीजा है।

छत्तीसगढ़ का बालोद बना देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला, 2 सालों से एक भी चाइल्ड मैरिज दर्ज नहीं
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अगस्त 2024 को ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की थी। उसी कड़ी में बालोद ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि यह सफलता प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद प्रशासन को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि साल 2028-29 तक पूरा छत्तीसगढ़ बाल विवाह मुक्त घोषित हो। CM ने इसे केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि एक सामाजिक परिवर्तन का संकल्प बताया।

बालोद की यह पहल अब पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल बन चुकी है। आने वाले समय में अन्य जिलों में भी यह प्रक्रिया तेज की जाएगी, ताकि छत्तीसगढ़ का नाम एक बार फिर पूरे देश में चमके।

🙏 लोकल खबरों से जुड़े रहने और छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की ताज़ा जानकारी पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J