होटल में नए मेहमान ने की बदबू की शिकायत, अलमारी खुली तो निकली युवक की सड़ी लाश, फटी रह गईं सबकी आंखें..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।

शुक्रवार को शहर के रफी अहमद किदवई रोड पर स्थित एक होटल में लॉफ्ट बेड की अलमारी से एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।तेज दुर्गंध की शिकायत के बाद जब अलमारी खोली गई, तो अंदर लाश देखकर सबके होश उड़ गए।

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को शक है कि युवक की हत्या कम से कम दो दिन पहले की गई थी।मिली जानकारी के मुताबिक, होटल के इसी कमरे में दो संदिग्ध व्यक्ति चार दिन पहले ठहरे थे।

कोलकाता होटल मर्डर केस – अलमारी से मिली सड़ी लाश, दुर्गंध ने खोला रहस्य

 ऐसे खुला हत्या का राज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब एक नए ग्राहक को यह कमरा दिया गया,तो उसने होटल प्रबंधन से कहा कि कमरे में बहुत तेज दुर्गंध आ रही है।इसके बाद होटल स्टाफ ने जांच की तो लॉफ्ट बेड की बंद अलमारी से अज्ञात युवक की लाश मिली।

अधिकारियों का कहना है कि हत्या दो दिन पहले की गई और शव को अलमारी में छिपाकर कमरे को बाहर से ताला लगा दिया गया।होटल मैनेजमेंट ने बताया कि चार दिन पहले दो लोग यह कमरा बुक कर दो दिन तक रुके और फिर चले गए।उन्होंने जाते वक्त कमरे की चाबी होटल स्टाफ को सौंप दी थी।

पुलिस को मिले अहम सुराग

पुलिस ने दोनों संदिग्धों के आधार कार्ड और दस्तावेजों की प्रतियां जब्त कर ली हैं।साथ ही होटल के CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है,ताकि यह पता लगाया जा सके कि कमरे में आने-जाने वालों और पीड़ित की पहचान क्या है।

जांच के घेरे में होटल कर्मचारी

अधिकारियों ने बताया कि दोनों संदिग्धों के जाने के बाद हाउसकीपिंग कर्मचारियों ने सफाई की थी,लेकिन उन्हें कोई संदिग्ध बात नहीं लगी।अब सवाल उठ रहे हैं कि सफाई के दौरान उन्हें दुर्गंध क्यों नहीं महसूस हुई और क्या लॉफ्ट बेड की अलमारी की जांच की गई थी या नहीं।पुलिस ने कहा है कि होटल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और जो लोग इस कमरे में पहले ठहरे थे, उनकी भी पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J