भिलाई में एल्युमिनियम वायर चोरी का बड़ा खुलासा, बोलेरो-ई-रिक्शा से 10 लाख का माल उड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में 10 लाख की एल्युमिनियम वायर चोरी, बोलेरो और ई-रिक्शा से माल ले गए, 5 आरोपी गिरफ्तार!

नंदिनीनगर थाना पुलिस ने एक बड़ी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो एक निजी कंपनी के गोदाम से करीब 2 टन एल्युमिनियम वायर चुराकर बोलेरो और ई-रिक्शा से फरार हो गए थे।

यह चोरी 6 अक्टूबर की रात 10 बजे से लेकर 7 अक्टूबर की सुबह 8 बजे के बीच की गई। घटना राजपूताना केबल एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के अछोटी रोड स्थित गोदाम की है, जहां बादल ठाकुर नामक कर्मचारी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


बादल ने पुलिस को बताया कि गोदाम में रखे एल्युमिनियम वायर के दो बंडलों से लगभग 2000 किलोग्राम वायर काटकर चोरी कर लिया गया।

पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 254/2025 धारा 305ए, 317(2), 111 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच में पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया और अंततः पांच आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई।

गिरफ्तार आरोपी 
– निलेश कुमार दास (30), निवासी शारदा पारा, छावनी
– राजकुमार नागपुरे (41), निवासी शारदा पारा, छावनी
– विजय चंद्राकर (40), निवासी श्याम नगर, छावनी
– विनोद गुप्ता (53), निवासी नयापारा, दुर्ग
– खिलेश्वरी मंडल (40), निवासी कचांदूर, जेवरा-सिरसा

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बोलेरो वाहन, ई-रिक्शा, चार मोबाइल फोन और चोरी का एल्युमिनियम वायर जब्त किया, जिसकी कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी यह वायर कबाड़ी बाजार में बेचने की फिराक में थे।

सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस अब मामले में अन्य संभावित संलिप्त आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 ऐसी लोकल खबरों से जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें।शेयर करें, जागरूक बनें |

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J