भिलाई में दो दिन पानी संकट! फिल्टर प्लांट की खराबी से 9 और 10 अक्टूबर को आधे शहर की नल सप्लाई बंद..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाईवासियों के लिए बड़ी खबर है। आने वाले दो दिन यानी 9 और 10 अक्टूबर को आधे से ज्यादा शहर के नलों से पानी नहीं आएगा। वजह है नगर निगम के 77 एमएलडी फिल्टर प्लांट में आई खराबी।

नगर निगम ने बताया कि फिल्टर प्लांट के पम्प हाउस में लगी कॉमन मेनिफोल्ड पाइप में लीकेज हो गया है। इस पाइप का व्यास 1000 एमएम है और यह करीब 15 साल पुरानी है। पाइप की मरम्मत के लिए 8 अक्टूबर से शटडाउन लिया जाएगा।

Bhilai Filter Plant Water Supply Band News

अधिकारियों ने कहा कि 8 अक्टूबर की सुबह सभी टंकियों को पूरी तरह भरा जाएगा, ताकि अगले दिन टंकियों का पानी सप्लाई किया जा सके। अगर मरम्मत में ज्यादा समय लगता है, तो भी लोगों के पास पीने के लिए पर्याप्त पानी रहे।

इस दौरान निगम प्रशासन ने पानी की किल्लत को देखते हुए टैंकरों से सप्लाई की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। कोहका, कुरूद, हाउसिंग बोर्ड, वैशालीनगर, मदर टेरेसा नगर, चंद्रा मौर्या नगर, छावनी की दोनों टंकियां और खुर्सीपार जैसे इलाकों में सीधा असर पड़ेगा।

यह पानी संकट पटरीपार क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनने वाला है। आम लोग पहले से ही चिंतित हैं कि त्योहार के समय पानी की कमी भारी दिक्कत खड़ी कर सकती है।

👉 आप भी अपने इलाके की ताज़ा खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए। 

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J