भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। शनिवार की शाम शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की सख्ती साफ नजर आई। यातायात पुलिस ने “ऑपरेशन सुरक्षा अभियान” के तहत सघन जांच चलाते हुए नियम तोड़ने वालों पर जमकर कार्रवाई की।
इस अभियान में कुल 190 वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटे गए और ₹53,300 रुपए का जुर्माना वसूला गया। ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना सीट बेल्ट चलना और तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने वालों को पुलिस ने मौके पर ही रोका।
कार्रवाई के आंकड़े इस तरह रहे –
– ड्रिंक एंड ड्राइव : 12 प्रकरण
– तेज एवं लापरवाह ड्राइविंग : 15 प्रकरण
– बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना : 25 प्रकरण
– नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना : 15 प्रकरण
– अन्य यातायात उल्लंघन : 123 प्रकरण
कुल मिलाकर 190 मामलों में ₹53,300 का जुर्माना वसूला गया।
‘सशक्त ऐप’ बना पुलिस का डिजिटल हथियार
अभियान के दौरान पुलिस ने ‘सशक्त ऐप’ का इस्तेमाल किया, जिससे वाहनों की जानकारी तुरंत मिल जाती है। यह ऐप संदिग्ध या चोरी के वाहनों की पहचान में मददगार साबित हो रहा है। कई मामलों में अपराधियों द्वारा उपयोग किए गए वाहनों का भी पता इसी ऐप से लगाया गया।
ऋचा मिश्रा ने बताया कि ऐप के जरिए ऑटो डीलरों और प्रमुख स्थलों पर खड़े वाहनों की जांच भी की गई। यह तकनीक न सिर्फ अपराध नियंत्रण में बल्कि यातायात व्यवस्था को सख्त करने में भी अहम भूमिका निभा रही है।
नियमों का पालन ही सुरक्षा की कुंजी
यातायात पुलिस ने साफ कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। इसका मकसद लोगों में जागरूकता बढ़ाना और सड़क हादसों पर नियंत्रण पाना है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है –
“ड्रिंक एंड ड्राइव से बचें, सीट बेल्ट लगाएं, स्पीड लिमिट का पालन करें और वाहन पार्किंग नियमों का ध्यान रखें। इससे आपकी और दूसरों की सुरक्षा दोनों सुनिश्चित होगी।”
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




