भिलाई में दर्दनाक हादसा: थार ने बुजुर्ग को कुचला, ट्रक की टक्कर से युवक की मौके पर मौत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में धनतेरस की पूर्व संध्या दो दर्दनाक सड़क हादसों से मातम पसर गया। एक हादसे में थार वाहन ने बुजुर्ग को कुचल दिया, वहीं दूसरे हादसे में ट्रक की टक्कर से युवक की जान चली गई। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में गम का माहौल है।

पहली घटना भिलाई 3 थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे 82 साल के बी. ईश्वर राव (निवासी पदुमनगर) न्यू आदर्श नगर में मनोज डेली नीड्स के सामने सड़क पार कर रहे थे। उसी वक्त तेज रफ्तार थार (CG 04 PX 6888) ने सामने से आकर बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी।

                                       भिलाई सड़क हादसा – थार और ट्रक की टक्कर में बुजुर्ग और युवक की मौत

गंभीर हालत में बुजुर्ग को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस और 184 एमवी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी दर्दनाक दुर्घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र में हुई। रायपुर की ओर जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंप-1 भिलाई निवासी संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। संदीप अपनी बीमार बहन से मिलने रायपुर मेकाहारा अस्पताल जा रहा था।

ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J