भिलाई में नशे के कारोबारियों की सनक! ट्रैफिक आरक्षक को कुचलने की कोशिश, कार से 50 कफ सीरप की बोतलें बरामद..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई में बुधवार की शाम एक सनसनीखेज वारदात ने शहर को हिला दिया। नशे के कारोबारियों ने ट्रैफिक आरक्षक को कार से कुचलने की कोशिश की और पुलिस को चकमा देने की मंशा से भाग निकले। लेकिन चंद घंटों में ही दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

घटना 15 अक्टूबर की शाम सिरसा गेट के पास की है। ट्रैफिक आरक्षक ड्यूटी पर तैनात था तभी सफेद रंग की तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार (CG 04 Q 5678) आती दिखी। पुलिस जवान ने जैसे ही कार को रोकने का इशारा किया, चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और सीधा आरक्षक की ओर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। सतर्कता से आरक्षक ने खुद को बचा लिया और हादसा टल गया।

भिलाई में ट्रैफिक आरक्षक को कुचलने की कोशिश और कार से 50 कफ सीरप की बरामदगी की तस्वीर

इस वारदात की खबर मिलते ही शहर में नाकेबंदी कर दी गई। पुलिस टीम ने देवबलौदा के पास भाग रही कार को रोक लिया और उसमें बैठे दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने अपना नाम नीरज वर्मा (27 वर्ष) निवासी रायपुरा, जिला रायपुर बताया, जबकि दूसरा आरोपी ऋषभ वर्मा निकला। नीरज ने कबूल किया कि वह नशीली कफ सीरप की खेप लेकर पाटन के नवागांव जा रहा था।

कार की तलाशी में पुलिस को 25 बोतल Glankof-T Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride Syrup बरामद हुए। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर रेल विहार चरोदा से 25 और बोतलें मिलीं। कुल 50 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप जब्त की गई।

थाना पुरानी भिलाई में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 392/25 धारा 109(1), 132, 221 बीएनएस और धारा 67 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J