भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में बुधवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक लोहे का चाकू लहराते हुए लोगों को डराने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब युवक को आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
शीतला तालाब के पास फैला रहा था दहशत
पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि रूआबांधा स्थित शीतला तालाब पार एक युवक लोहे का चाकू लेकर आम नागरिकों में दहशत फैला रहा है। सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस की टीम फौरन हरकत में आई और इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान और बरामदगी
गिरफ्तार युवक की पहचान अनुभव मसीह (19 वर्ष), निवासी मैत्री कुंज प्रगति नगर, रिसाली, थाना नेवई, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से लोहे का चाकू बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, वह इस हथियार के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।
आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 540/2025 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
त्योहारों पर पुलिस की सख्त निगरानी
भिलाई नगर थाना प्रभारी ने बताया कि दीपावली जैसे बड़े त्योहारों के दौरान पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




