भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भोपाल में दशहरे से पहले ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को चौंका दिया। सुबह-सुबह कुछ युवक-युवतियां कार से आए और नशे की हालत में रावण का पुतला जलाकर वहां से फरार हो गए। इस हरकत से आयोजनकर्ताओं और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
मामला बाग मुगालिया इलाके का है। सुबह करीब 6 बजे कुछ अज्ञात युवक-युवती बिना नंबर की कार से मैदान में पहुंचे। वहां खड़े रावण के पुतले को उन्होंने आग के हवाले कर दिया। खास बात यह रही कि यह वही पुतला था, जिसका दहन शाम को बड़ी भीड़ के बीच होना था।
घटना की जानकारी मिलने पर समिति सदस्यों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। मिसरोद थाना प्रभारी संदीप पवार ने बताया कि आरोपित बिना नंबर की कार से आए थे और उनकी तलाश जारी है।
यह घटना दशहरे की तैयारियों के बीच स्थानीय लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। अब सभी की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




