भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सिस्टम को हिला देने वाली बड़ी खबर!
छत्तीसगढ़ से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली ज़िले में नक्सल मोर्चे पर पुलिस और प्रशासन को जबरदस्त सफलता मिली है। 1.5 करोड़ के इनामी नक्सली भूपति उर्फ मोझुल्ला उर्फ सोनू दादा ने करीब 60 अन्य नक्सलियों के साथ हथियार डाल दिए।
हथियार डाले, संगठन में मची खलबली
आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों में डिवीजन कमेटी मेंबर (DVCM) और एरिया कमेटी मेंबर (ACM) जैसे उच्च रैंक के नक्सली भी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भूपति के आत्मसमर्पण के बाद नक्सली संगठन में आपसी फूट और मतभेद देखने को मिल रहे हैं।
5 राज्यों में फैला था आतंक
भूपति लंबे समय से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में सक्रिय था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह कई बड़ी मुठभेड़ों में शामिल रह चुका है और उस पर कुल 1.5 करोड़ का इनाम था।
पूछताछ जारी, हो सकते हैं बड़े खुलासे
फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों से पूछताछ कर रही हैं। इनसे भविष्य में और भी बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
लोन वर्राटू” की बड़ी जीत
यह सफलता सरकार की सख्त नक्सल नीति और “लोन वर्राटू” अभियान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बता दें कि करीब 20 दिन पहले भी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 71 नक्सलियों ने इसी अभियान के तहत सरेंडर किया था, जिनमें 21 महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




