भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हैदराबाद के पद्मनगर कॉलोनी फेज 1 में ये दिल दहला देने वाली वारदात मंगलवार तड़के हुई। 27 साल की साई लक्ष्मी, एक साधारण गृहिणी, ने रात के अंधेरे में अपने दो साल के जुड़वां बच्चों का तकिए से गला घोंट दिया।
फिर, चौथी मंजिल से कूदकर खुद की जान ले ली। सुबह करीब 4 बजे की ये घटना, जब पति अनिल कुमार काम पर चला गया था। बालानगर की ये कॉलोनी, जहां पड़ोसी अभी भी सदमे में हैं, सुबह तेज आवाज सुनकर लोग बाहर निकले।
शादी 2022 में हुई थी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनिल से। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े चलते थे। बेटा बोल नहीं पाता था, स्पीच थेरेपी चल रही थी, पति ताने मारता – 'ऐसे बच्चे क्यों पैदा किए?'
बेटी भी अक्सर बीमार रहती, जिससे कलह बढ़ी। पुलिस को शक, घरेलू परेशानी ने लक्ष्मी को तोड़ दिया। CCTV फुटेज में सब कैद हो गया, जो देखकर आंखें नम हो जाती हैं।
महिला के पिता ने दामाद पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया। बालानगर पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन ये दर्द स्थानीय परिवारों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।
अगर आप भी घरेलू कलह से जूझ रहे हैं, तो मदद लें। इस दुखद कहानी से सबक लें, अपने आसपास के लोगों से बात करें, जुड़ें और एक-दूसरे का सहारा बनें – क्योंकि जिंदगी अनमोल है!
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




