CG के आदिवासी युवक ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, मांगी सलाह - न्याय न मिलने पर आत्महत्या करूँ या मर्डर?


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक आदिवासी युवक, रामचंद मरकाम, ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अपनी दर्दनाक स्थिति का जिक्र किया है। युवक ने पत्र में पूछा है कि जब उसकी शिकायत पर 1 साल 8 महीने बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई, जबकि गैर-आदिवासी की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होती है, तो उसे क्या करना चाहिए—आत्महत्या या प्रताड़ित करने वालों का मर्डर?

CG आदिवासी युवक का पत्र राष्ट्रपति को | न्याय न मिलने पर आत्महत्या या मर्डर का सवाल

यह मामला आजाक थाना क्षेत्र का है, जहां रामचंद ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि कुछ सामान्य वर्ग के लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया, लेकिन पुलिस उनकी मदद करने के बजाय आरोपियों के पक्ष में खड़ी है।

रामचंद ने आरोप लगाया है कि कोंडागांव थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी बिना एफआईआर दर्ज किए ही उनकी शिकायत को अप्रमाणित कर रहे हैं। इसके विपरीत, किसी गैर-आदिवासी व्यक्ति की झूठी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों से भी शिकायत की थी, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली।

पत्र में रामचंद ने यह भी बताया कि वह कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं से न्याय की उम्मीद लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

रामचंद ने लिखा, "मैं संविधान में विश्वास रखने वाला आदिवासी हूं, लेकिन लगातार उपेक्षा और अन्याय ने मुझे मानसिक रूप से असमर्थ बना दिया है।" उन्होंने राष्ट्रपति से पूछा है कि क्या उन्हें अपने परिवार सहित आत्महत्या कर लेनी चाहिए या फिर प्रताड़ित करने वालों का मर्डर कर देना चाहिए।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J