भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब स्कूली विद्यार्थियों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को 31 अक्टूबर 2025 तक यह प्रक्रिया हर हाल में पूरी करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
स्कूलों में विशेष शिविर का आयोजन
पत्र के अनुसार, UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालयों की मदद से स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि किसी भी विद्यार्थी का बायोमेट्रिक अपडेट छूट न जाए। साथ ही, 12 अक्टूबर को हुई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों की APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) बनाना भी 31 अक्टूबर तक अनिवार्य है।
निगरानी और समयबद्ध कार्रवाई
इस अभियान की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर CHiPS अधिकारियों को भी जोड़ा जा रहा है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि इस काम को योजनाबद्ध तरीके से और तय समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके।
इस अभियान के ज़रिए न केवल विद्यार्थियों का आधार अपडेट होगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी डिजिटल रूप से और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




