भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मोंथा तूफान का असर अब प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर से लेकर बिलासपुर और सरगुजा तक आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है।
सुबह से ही हल्की फुहारों ने मौसम को सुहावना बना दिया है, वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज बिलासपुर और सरगुजा संभाग में झमाझम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर मध्यम से भारी वर्षा के आसार भी हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवाती तूफान मोंथा अब उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। यह फिलहाल जगदलपुर से करीब 220 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित है। अगले कुछ घंटों में यह आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगा और धीरे-धीरे कमज़ोर होकर अवदाब में तब्दील हो जाएगा।
वैज्ञानिकों ने बताया कि आज प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं, कुछ इलाकों में तेज़ बिजली कड़कने और भारी वर्षा के साथ 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




