भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब अतिशेष शिक्षकों (Surplus Teachers) पर सख्त कार्रवाई तय है।
स्कूल शिक्षा विभाग के तहत चल रही युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया (Rationalization Process) पूरी होने के बावजूद जिन शिक्षकों ने अपने नए स्कूल में अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया, उन पर अब लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) कड़ा कदम उठाने जा रहा है। शासन ने इस कार्रवाई के लिए अनुमति दे दी है।क्या है पूरा मामला?
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य शासन के निर्देश पर राज्यभर में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण कार्य पूरा किया गया था।इस प्रक्रिया में अतिशेष शिक्षकों को जिला, संभाग और संचालनालय स्तर पर गठित समितियों द्वारा काउंसिलिंग के माध्यम से नई पदस्थापना दी गई थी।लेकिन DPI को मिली जानकारी के अनुसार, आदेश जारी होने के बाद भी कई शिक्षकों ने नए स्कूल में जॉइन नहीं किया है।
इसे प्रशासनिक अनुशासन का गंभीर उल्लंघन माना गया है। विभाग का कहना है कि यह व्यवहार सरकारी आदेशों की सीधी अवहेलना है।
शासन ने दी कार्रवाई की अनुमति
राज्य के संभागीय संयुक्त संचालकों (Joint Directors) ने ऐसे शिक्षकों की पूरी सूची और गोशवारा शासन को भेजी थी।
उन्होंने प्रस्ताव रखा कि इन लापरवाह शिक्षकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
अब शासन ने उस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिससे कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है।
DPI का सख्त रुख
लोक शिक्षण संचालनालय ने साफ कहा है —
“युक्तियुक्तकरण के बाद पदस्थापना आदेशों का पालन न करना प्रशासनिक अनुशासन का सीधा उल्लंघन है।”
विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि लापरवाही करने वाले शिक्षकों को अब बख्शा नहीं जाएगा।
आगे क्या होगा?
शासन की अनुमति मिलते ही DPI ने ऐसे शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने की तैयारी कर ली है।अगले कुछ दिनों में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




