छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सरकारी अवकाश घोषित! 21 अक्टूबर को बंद रहेंगे दफ्तर और बैंक..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों और आम जनता के लिए बड़ी खबर आई है। राज्य सरकार ने गोवर्धन पूजा के मौके पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। अब 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार को सरकारी दफ्तर और बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। इससे पहले 20 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। लोग अब दो दिन तक लगातार त्योहार की खुशियों में डूब सकेंगे।

छत्तीसगढ़ गोवर्धन पूजा अवकाश 2025 | सरकारी दफ्तर और बैंक रहेंगे बंद

निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टी
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह अवकाश “निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881” की धारा 25 के तहत रहेगा। इसका मतलब है कि इस दिन राज्य शासन के सभी शासकीय कार्यालयों, बैंकों और अन्य सरकारी संस्थानों में कामकाज बंद रहेगा।

प्रदेश भर में लोग इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई जगहों पर तैयारियां भी जोरों पर शुरू हो चुकी हैं।


यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J