भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब बरसात का मौसम धीरे-धीरे खत्म होने जा रहा है। अगले 48 घंटे में प्रदेश से पूरी तरह मानसून की विदाई हो सकती है। उत्तरी और मध्य हिस्सों से मानसून पहले ही लौट चुका है, जबकि दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
पिछले 24 घंटों में कोंटा में सबसे ज्यादा 60 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं तापमान की बात करें तो राजनांदगांव में अधिकतम 32.5 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज के लिए किसी भी जिले में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, यानी फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।
अक्टूबर में अब तक सामान्य से 109% ज्यादा बारिश
इस साल अक्टूबर में अब तक सामान्य से 109% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 8 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 28.3 मिमी वर्षा होती है और मानसून लौट चुका होता है, लेकिन इस बार 59.1 मिमी से ज्यादा पानी बरसा है।
10 से 12 दिन देर से लौटा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर तक हुई बारिश को मानसूनी बारिश माना जाता है। इसके बाद की बारिश 'पोस्ट मानसून' कहलाती है। आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की तरफ से मानसून की वापसी शुरू होती है, लेकिन इस बार वापसी में देरी हुई है। नतीजतन, मानसून सामान्य से करीब 10 से 12 दिन देर से लौट रहा है।
जिलों में बारिश का हाल
प्रदेश में अब तक औसतन 1167.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बेमेतरा में अब तक 524.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। बस्तर, राजनांदगांव और रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास रही है। वहीं बलरामपुर में सबसे ज्यादा 1520.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 52% अधिक है। ये आंकड़े 30 सितंबर तक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




