छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर भर्ती शुरू: 7 से 13 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की इस भर्ती से प्रदेश के कई शिक्षित युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

लोक शिक्षण संचालनालय ने जानकारी दी है कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में स्पेशल एजुकेटर के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

Chhattisgarh Special Educator Bharti 2025 Notification – Apply Online Details

अभ्यर्थी अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार डाक के माध्यम से या स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

स्थानीय स्तर पर यह भर्ती कई युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका साबित हो सकती है। खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए जो लंबे समय से सरकारी शिक्षक पदों पर अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे।

अगर आप भी शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो इस मौके को हाथ से न जाने दें। खबर को अपने साथियों तक जरूर शेयर करें ताकि कोई भी योग्य उम्मीदवार पीछे न रह जाए।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J