CM साय की सख्त चेतावनी: नशे के खिलाफ चलाएं मुहिम, सीमावर्ती इलाकों पर रखें कड़ी नजर..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नशा बढ़ा रहा अपराध: CM साय ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

रायपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने साफ कहा— नशा, अपराधों की जड़ बन चुका है। अब वक्त है कि पूरे प्रदेश में एक संगठित मुहिम चलाई जाए।

कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस 2025: CM साय द्वारा नशे और साइबर अपराध पर निर्देश देते हुए

सीमावर्ती इलाकों पर बढ़ेगी निगरानी, NDPS एक्ट के मामलों में तेज़ी लाने की बात

मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही PIT NDPS एक्ट के तहत लंबित मामलों पर तय समय सीमा में कार्रवाई करने को कहा गया है।

युवाओं के बीच जागरूकता अभियान की ज़रूरत पर ज़ोर

सीएम साय ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए वृहद जागरूकता अभियान चलाया जाए
स्कूल-कॉलेज स्तर पर कार्यक्रम हो, जिससे भविष्य सुरक्षित हो सके।

कानून व्यवस्था और जिलों की परफॉर्मेंस पर भी चर्चा

बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था की गहराई से समीक्षा की गई।जिलों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई और ज़रूरी सुधारों पर ज़ोर दिया गया।

महिला और बालिका अपराध पर संवेदनशीलता से कार्रवाई हो

सीएम ने विशेष रूप से कहा कि महिला और बालिका से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई हो।साथ ही, निर्धारित समय में चालान प्रस्तुत किए जाएं, ताकि न्याय प्रक्रिया में देरी न हो।

साइबर क्राइम पर विशेष फोकस, 9 नए थाने जल्द शुरू होंगे

बैठक में साइबर क्राइम की बदलती तकनीकों को लेकर भी चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को लगातार साइबर जागरूकता दी जाए। साइबर हेल्पलाइन नंबर का प्रचार-प्रसार बड़े स्तर पर हो।
उन्होंने जानकारी दी कि अभी राज्य में 5 साइबर थाने हैं, जिन्हें बढ़ाकर 9 किया जाएगा।

बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद?

इस महत्वपूर्ण बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ,मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, रेंज IG, सभी कलेक्टर, एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

ऐसी ही ज़मीनी और प्रशासनिक खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J