छग में दामाद बना हैवान! ससुराल में बम ब्लास्ट कर छीन ली ससुर की सांसे, सास गंभीर घायल, गांव में मचा हड़कंप..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : त्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बैकुंठपुर इलाके में एक दामाद ने अपने ही ससुराल में बम धमाका कर ससुर की हत्या कर दी। धमाके में सास भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

कोरिया बम ब्लास्ट मामला | दामाद ने ससुराल में किया धमाका, ससुर की मौत और सास घायल

पूरा मामला बचरापोड़ी पुलिस चौकी के बड़े साल्ही गांव का है। जानकारी के अनुसार, देर रात आरोपी दामाद घर में घुसा और खाट पर सो रहे ससुर को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद उसने ससुराल में बम फेंका। धमाका इतना ज़ोरदार था कि ससुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सास गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर भेजा गया।हालाँकि अभी तक घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है|

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, ऐसा खौफनाक मामला गांव में पहले कभी नहीं हुआ।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J