भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रेलवे स्टेशन के पास युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से दहशत
दुर्ग रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्टेशन परिसर के अंदर एक युवक की लाश खून से सनी हालत में पड़ी मिली।घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है, जहां सुबह राहगीरों की नजर लाश पर पड़ी और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
गले और पीठ पर मिले धारदार हथियार के निशान, हत्या की आशंका
मौके पर पहुंची मोहन नगर पुलिस और एफएसएल टीम ने शव की जांच की। युवक के गले और पीठ पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के गहरे निशान मिले हैं। इन निशानों को देखकर साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। लेकिन उसके पास से न कोई पहचान पत्र मिला और न ही मोबाइल, जिससे अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा है।
पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका, शव रखा गया शवगृह में
शाम 4.30 बजे तक भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके चलते पोस्टमॉर्टम नहीं किया जा सका।शव को जिला अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में तस्वीरें दिखाकर पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हत्या देर रात की आशंका
मोहन नगर पुलिस ने रेलवे स्टेशन और आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।पुलिस को शक है कि युवक की हत्या सोमवार देर रात या मंगलवार तड़के की गई हो सकती है।
फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की आशंका के तहत मामला दर्ज कर हर दिशा में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




