भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिवाली की खुशियां दर्द में बदली, पटाखों से 21 लोग घायल
दुर्ग और भिलाई में इस बार दिवाली का जश्न कई परिवारों के लिए चिंता और दर्द लेकर आया। पटाखा जलाने की लापरवाही ने 21 लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया। हाथ, पैर और आंखों में जलन के साथ कई को गंभीर चोटें भी आईं।
सुपेला अस्पताल में 12, दुर्ग में 9 लोग घायल
भिलाई के सुपेला अस्पताल में दिवाली की रात सबसे ज्यादा चहल-पहल रही, लेकिन यह चहल-पहल खुशियों की नहीं, हादसों की थी। यहां पटाखों से झुलसे कुल 12 मामले सामने आए।
रविवार को 2, दिवाली की रात सोमवार को 9 और मंगलवार को 1 नया केस अस्पताल पहुंचा। सभी मरीजों का इलाज चल रहा है, हालांकि अधिकतर चोटें मामूली हैं।
सुपेला अस्पताल के प्रभारी डॉ. पीएम सिंह ने बताया कि त्योहार पर की गई थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है।
उन्होंने लोगों से अपील की –
“पटाखे जलाते समय दूरी बनाए रखें, कॉटन के कपड़े पहनें और बच्चों को अकेले ना छोड़ें ”
दुर्ग जिला अस्पताल में 9 लोग पहुंचे, एक की हालत गंभीर
दुर्ग जिला अस्पताल में दिवाली के दौरान पटाखों से घायल होने के 9 केस सामने आए। इनमें 6 लोग दिवाली की रात, जबकि 3 लोग मंगलवार सुबह अस्पताल पहुंचे।
इनमें से एक मरीज की हालत गंभीर है, जिसे भर्ती किया गया है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
छोटे केस ज़्यादा, पर खतरा बड़ा
दुर्ग के सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने बताया कि अधिकतर केस में हल्की जलन और हाथ-पैर में चोटें आई हैं।
उन्होंने कहा –
“जल्दबाज़ी और पटाखे नजदीक से फोड़ना हादसों की वजह बनता है। खासकर बच्चों को लेकर सजग रहना जरूरी है।”
त्योहार की रौनक बचानी है, तो सतर्क रहें
दुर्ग-भिलाई जैसे शांत इलाकों में इस तरह की घटनाएं सभी के लिए सबक हैं। त्योहार की खुशियों को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम और आप जिम्मेदारी से पेश आएं।आप भी अपने परिवार और बच्चों को सुरक्षित दिवाली मनाने की सीख दें।
ऐसी ही लोकल अपडेट्स के लिए जुड़े रहें – आपकी खबर, आपकी जुबानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




