भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) डोंगरगढ़ के ऐतिहासिक मां बम्लेश्वरी मंदिर में शुक्रवार देर रात आस्था और प्रबंधन के बीच जोरदार टकराव देखने को मिला। क्वांर नवरात्र पर्व पर हजारों की संख्या में गोंड आदिवासी समाज के लोग अंगा देव के साथ पारंपरिक पंचमी भेंट के लिए मंदिर पहुंचे।
समाज के लोग नीचे बम्लेश्वरी मंदिर में बकरे लेकर बलि की अर्जी लगाने पहुंचे। इसके बाद बैगा, पुजारी और अन्य लोग गर्भगृह में जाने लगे। जबकि मंदिर प्रबंधन के अनुसार, गर्भगृह में केवल धोतीधारी पुजारियों को ही प्रवेश की अनुमति है। इस बीच समाज के लोगों ने गर्भगृह का ताला तोड़ने की कोशिश की और जबरन अंदर जाने का प्रयास किया।
हालात बिगड़ते देख खैरागढ़ राजघराने के राजकुमार भवानी बहादुर सिंह को पूजा करने की अनुमति दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर ट्रस्ट ने परंपरा को नजरअंदाज कर समाज की आस्था को ठेस पहुंचाई है। गोंड आदिवासी समाज अपनी कुलदेवी मां बम्लेश्वरी के साथ प्राचीन परंपरा निभाना चाहता है, जबकि ट्रस्ट नियम और मर्यादा पर अड़ा हुआ है। खैरागढ़ राजपरिवार के राजकुमार भवानी बहादुर सिंह ने ट्रस्ट पर परंपरा और संस्थापक परिवार की भूमिका की अनदेखी का आरोप लगाया। सिंह ने चेतावनी दी कि अगर गोंड समाज को उसका हक नहीं मिला तो वे स्वयं अधिकार लेने को मजबूर होंगे।
अगले दिन शनिवार को ट्रस्ट की आपात बैठक बुलाई गई। अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने साफ कहा कि मंदिर सभी का है, लेकिन जबरदस्ती गर्भगृह में घुसना गलत है। उन्होंने इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात कही।
डोंगरगढ़ थाने में दर्ज शिकायत में भवानी बहादुर सिंह और लाल विक्रम सिंह पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने जबरन गर्भगृह में प्रवेश किया और मुकुट व श्रृंगार को अव्यवस्थित किया। ट्रस्ट की शिकायत में भवानी बहादुर सिंह और लाल विक्रम सिंह पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने जबरदस्ती गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा सामग्री और मुकुट को अव्यवस्थित किया, जिससे सनातन समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।
अब यह विवाद तूल पकड़ चुका है। गोंड समाज ने ट्रस्ट में मांग रख दी है। समाज का कहना है कि उनकी परंपरा और अधिकार को मान्यता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




