भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के चरोदा में मंगलवार की रात एक मामूली विवाद ने ऐसा रूप ले लिया कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। चरोदा बस्ती में कुछ ही मिनटों में युवक की बेरहमी से पिटाई की गई और उसकी दो बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। घायल युवक हेमराज साहू की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जैसे ही घटना की खबर आसपास फैली, पूरे मोहल्ले में गुस्से की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते लोग बड़ी संख्या में भिलाई थाने पहुंच गए और चारों हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने फौरन अतिरिक्त बल तैनात किया और भीड़ को शांत किया।
16 अक्टूबर की सुबह पुलिस ने सभी आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएशन कराया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि झगड़े के बाद उन्होंने युवक पर हमला किया और गाड़ियों में आग लगाई।
डीएसपी हेमप्रकाश नायक ने बताया कि सभी आरोपी चरोदा बस्ती के कुख्यात बदमाश हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। चारों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है ताकि ऐसे अपराधों पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




