दुर्ग जिले में पुलिस की सख्ती! मेले में 70 युवकों के लोहे के कड़े उतरवाए, तीन चाकूबाज़ गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। आने वाले आयोजनों और मेलों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जगह-जगह पुलिस टीमों की तैनाती की गई है।

रानीतराई थाना क्षेत्र के मड़ई मेले में सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 युवकों के हाथों से लोहे के कड़े उतरवाए। बताया गया कि ये युवक हाथों में बड़े-बड़े कड़े पहनकर मेले में घूम रहे थे। पुलिस को शक हुआ तो टीम ने सभी से कड़े निकलवाकर चेतावनी दी।

मड़ई मेले में पुलिस की कार्रवाई – 70 लोगों के कड़े उतरवाए और 3 युवक चाकू के साथ गिरफ्तार

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और हर कार्यक्रम स्थल पर पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।

इसी दौरान मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने चाकू लेकर घूम रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें मिलपारा निवासी रूपेश यादव (18 वर्ष), गंजपारा निवासी अंकित दुबे (19 वर्ष) और डिपरा पारा निवासी मिहिर सोनी (19 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों के पास से चाकू जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में किसी भी तरह की रंगबाजी या गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J