दुर्ग में नशे के झगड़े ने ली युवक की जान, तीन आरोपी हिरासत में..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पंचशील नगर में दिल दहला देने वाली वारदात

दुर्ग शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचशील नगर में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बिजली ऑफिस के सामने एक युवक का खून से सना शव मिला। मृतक की पहचान वार्ड 33 शिव पारा निवासी 28 वर्षीय अनिल यादव के रूप में हुई है।

दुर्ग युवक हत्या मामला: पंचशील नगर में घटना स्थल की तस्वीर

रात में घर से निकला, सुबह मिली दर्दनाक खबर

अनिल के छोटे भाई भरत यादव ने बताया कि 10 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे अनिल स्कूटी लेकर बिना बताए घर से निकला था। वो पूरी रात घर नहीं लौटा और अगली सुबह उसका शव पंचशील नगर में पाया गया। सिर पर गहरी चोटें थीं, जिससे मामला संदेहास्पद बन गया।

CCTV और मुखबिर की मदद से खुले राज

पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और स्थानीय मुखबिर की सूचना से तीन संदिग्धों की पहचान हुई।तीनों युवक रात में उसी इलाके में देखे गए थे।

आरोपियों ने कबूला जुर्म, नशे में हुआ था झगड़ा

पुलिस ने साहिल टंडन उर्फ भोको, भुवन साहू और एक नाबालिग को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि नशे की हालत में अनिल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आवेश में आकर उसपर पत्थर पटक कर मौत के घाट उतार दिया गया|

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, मामले की तफ्तीश जारी है और घटना से जुड़ी हर कड़ी को जोड़ा जा रहा है।

 हम सबक लें, नशा और गुस्सा ले सकता है किसी की ज़िंदगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे की लत और छोटी-छोटी बातों में झगड़े अब आम होते जा रहे हैं, जो दुखद परिणाम ला रहे हैं।जरूरत है समाज में जागरूकता की और ऐसे मामलों में सख्ती की।

ऐसी लोकल और ज़मीनी खबरों के लिए जुड़े रहिए।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J