भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग शहर बुधवार की रात एक दर्दनाक हादसे से दहल उठा। नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी सवारों को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवती घायल हो गई। हादसे की खबर फैलते ही पटेल चौक इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पटेल चौक के सामने हुआ हादसा
यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल चौक कलेक्ट्रेट के सामने रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। स्कूटी पर सवार तीनों दोस्त गंजपारा रोड से इंदिरा मार्केट की ओर जा रहे थे। तभी नगर निगम की गाड़ी ने उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गई। ट्रक डंपिंग यार्ड की ओर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ।
मृतकों की पहचान अटल आवास निवासी खिलेश्वर साहू (25) और सलमा (25) के रूप में हुई है। उनकी सहेली कुमोदनी गोड़ घायल हुईं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त स्कूटी (CG 07 CY 5899) और मृतकों की चप्पलें बिखरी पड़ी थीं। पुलिस ने बताया कि अंदरूनी चोटों की वजह से दोनों की मौत हुई।
सड़क पार कर रही महिलाएं भी चपेट में आईं
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नगर निगम दुर्ग का ट्रक (CG 07 CZ 4314) पुलगांव से मालवीय रोड की तरफ जा रहा था। उसी समय स्कूटी सवार युवक और दो महिलाएं सड़क पार कर रही थीं। तभी ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर दो लोगों की जान चली गई और कई को चोटें आईं।
चालक हिरासत में, जांच जारी
डीएसपी भारती मरकाम ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई जा रही है। प्राथमिक जांच में लापरवाही की बात सामने आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
त्योहार की भीड़ में हुआ हादसा
स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपावली की खरीदारी के चलते बाजार में रात को काफी भीड़ थी। इस दौरान भारी वाहनों की आवाजाही से खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




