भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : त्योहारी रौनक में कानून का सख्त पहरा!
दीपावली और छठ पर्व जैसे बड़े त्योहारों से पहले दुर्ग पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलेभर में पुलिस का सख्त पहरा शुरू हो चुका है। बाजारों की भीड़ और रात के वक्त सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है।
हर थाना सतर्क, हर बीट पर नज़र
आईजी रामगोपाल गर्ग और एसएसपी विजय अग्रवाल ने पुलिस नियंत्रण कक्ष, भिलाई में एक अहम बैठक की। इसमें सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था नहीं बिगड़नी चाहिए।
शाम होते ही बाजारों में बढ़ेगी पुलिस की चहलकदमी
त्योहारी सीजन को देखते हुए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों और पूजा स्थलों पर खास गश्त लगाई जाएगी। आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए शाम के वक्त पेट्रोलिंग बढ़ा दी जाएगी।
गुंडा और निगरानी बदमाश पुलिस के रडार पर
एसएसपी ने बताया कि बीट प्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है। हर बीट में एक प्रभारी और सहायक प्रभारी तैनात रहेंगे। इनकी जिम्मेदारी होगी कि वे अपने क्षेत्र के बदमाशों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखें।
बीट प्रभारियों के नंबर होंगे हर दीवार पर
त्योहारों में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस बीट प्रभारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर रही है। वाल पेंटिंग के ज़रिए ये नंबर बाजारों और प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे ताकि जनता तुरंत संपर्क कर सके।
CCTV से होगा दुकानों की निगरानी
बाजारों में बढ़ती चहल-पहल को देखते हुए दुकानों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य कर दिए गए हैं। व्यापारियों को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है, ताकि चोरी या झगड़े जैसी घटनाओं को रोका जा सके।
तकनीक का भी मिलेगा सहारा
पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि अपराध नियंत्रण के लिए तकनीकी संसाधनों का पूरा इस्तेमाल करें। इससे हर गतिविधि पर त्वरित नजर रखी जा सके।
असामाजिक तत्वों पर नहीं रहेगी कोई नरमी
एसएसपी ने साफ किया है कि त्योहारों के दौरान कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में पूर्ण शांति और सुरक्षा बनाए रखने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
📣 अपने शहर के साथ जुड़ें, सुरक्षित त्योहार मनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




