भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के भिलाई स्मृतिनगर में देर रात अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर टीम ने अचानक रेड मारकर हड़कंप मचा दिया। इस दौरान संचालक नीरज सिंह (22) और तीन ग्राहक रंगे हाथों पकड़े गए। मौके से पुलिस ने करीब ₹5,000 का हुक्का सामान जब्त किया है।
रेड के वक्त मची अफरा-तफरी
जैसे ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की, वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ युवक भागने की कोशिश में थे लेकिन पुलिस के जाल से कोई भी नहीं निकल सका। पुलिस के अनुसार, नीरज सिंह स्मृतिनगर थाना सुपेला क्षेत्र का निवासी है और राजा नाम के व्यक्ति से फ्लेवर व सामग्री लेकर अवैध रूप से हुक्का बार चला रहा था। यहां युवाओं को निकोटिन युक्त हुक्का पिलाया जा रहा था।
0.50 प्रतिशत निकोटिन मिला फ्लेवर में
रेड के दौरान पुलिस को दो हुक्का पॉट, दो पाइप (काला और पीला रंग), महाराजा कंपनी का फ्लेवर, अलादीन ब्रेनफीजर फ्लेवर, अफजल चीफ कमिश्नर, पान फ्लेवर (एआई आयान कंपनी), स्टाश प्रो कोकोनट कोल और शीशा क्राउन कंपनी का रोल फाइल मिला। जांच में सभी फ्लेवर में 0.50 प्रतिशत निकोटिन पाया गया।
संचालक और ग्राहक गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से हुक्का बार संचालक नीरज सिंह (22) निवासी स्मृतिनगर भिलाई को गिरफ्तार किया। साथ ही तीन ग्राहक — धनंजय साहू (25) निवासी चर्च के पास दुर्ग, गगनदीप सिंह (27) निवासी बाबादीप सिंह नगर सुपेला और संकेत धर्मकार (27) निवासी सिद्धार्थ नगर दुर्ग को भी पकड़ा गया।
अवैध नशा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई
सभी आरोपियों के खिलाफ अवैध नशा नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेड के बाद इलाके में राहत की सांस ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




