अब एक ही ID में पूरी पढ़ाई: नर्सरी से पीएचडी तक चलेगी अपार आईडी, बिना इसके नहीं मिलेगा एडमिशन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बच्चों की पढ़ाई में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आने वाले शिक्षा सत्र 2026-27 से छात्रों को हर क्लास में नया पंजीयन नंबर लेने की झंझट खत्म हो जाएगी। अब नर्सरी में एडमिशन लेते ही एक ही “अपार आईडी” जारी होगी, जो पूरी पढ़ाई के दौरान साथ चलेगी।

अब तक अलग-अलग क्लास और कॉलेज में एडमिशन के लिए दो पंजीयन नंबर बनते थे। 9वीं क्लास में स्कूल का और फिर कॉलेज में दाखिले पर नया रजिस्ट्रेशन नंबर। अलग-अलग शुल्क देना और नंबर याद रखना भी कई छात्रों के लिए सिरदर्द बन जाता था। नई व्यवस्था से यह परेशानी खत्म होगी।

छत्तीसगढ़ में अपार आईडी सिस्टम – नर्सरी से पीएचडी तक एक ही ID का इस्तेमाल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब नर्सरी में दाखिला लेते ही बच्चों को ऑटोमेटेड परमानेंट अकादमिक अकाउंट रजिस्ट्रेशन (अपार) नंबर मिलेगा। इसी नंबर पर स्कूली से लेकर उच्च शिक्षा तक के सभी रिकॉर्ड दर्ज होंगे।

राज्य सरकार का मानना है कि इस सिस्टम से ग्रास इनरोलमेंट रेशियो (GER) की सही जानकारी मिलेगी। कितने विद्यार्थी लगातार पढ़ाई कर रहे हैं और कितने बीच में छोड़ रहे हैं, इसका पूरा डाटा सटीक मिलेगा।

फिलहाल राज्य के कई विश्वविद्यालयों में करीब 50 हजार सीटें खाली पड़ी हैं। इनमें रायपुर का पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, दुर्ग का हेमचंद यादव विवि, बिलासपुर का अटल विवि, अंबिकापुर का संत गुर गहिरा विवि, जगदलपुर का शहीद महेंद्र कर्मा विवि और रायगढ़ का शहीद नंद कुमार पटेल विवि शामिल हैं। 12वीं में इस साल 2,40,341 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

संचालक उच्च शिक्षा संतोष कुमार देवांगन ने बताया कि अपार आईडी बनने के बाद छात्रों को बार-बार पंजीयन की ज़रूरत नहीं होगी। डिग्री कॉलेज में एडमिशन के लिए अब बिना एबीसी और अपार आईडी प्रवेश नहीं मिलेगा। विश्वविद्यालयों को इस व्यवस्था में स्वायत्तता भी दी जा सकती है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J