CG : मंदिर से लौट रही महिला से 7 युवकों ने गैंगरेप, पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोचा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां मंदिर से लौट रही एक महिला से 7 युवकों ने गैंगरेप किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे में सभी को गिरफ्तार कर लिया। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

कैसे हुई वारदात
पीड़िता महिला (30) मंदिर परिसर में रहती है और दूसरों के घरों में काम कर अपना गुजारा करती है। 28-29 सितंबर की रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच वह मंदिर लौट रही थी। तभी 3 बाइकों में सवार 7 युवकों ने घर छोड़ने का बहाना बनाया और महिला को बाइक में बैठाकर गांव के बाहर सुनसान जगह ले गए। वहां सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

                      Jangir Champa Gangrape Case – Police arrested 7 youths within 24 hours

सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे थे आरोपी
वारदात वाली रात युवक एक सांस्कृतिक प्रोग्राम से लौट रहे थे। रास्ते में महिला को अकेला देखकर उनकी नीयत बिगड़ी और उसे सुनसान इलाके में ले जाकर हैवानियत की।

 CCTV से खुला राज
गैंगरेप के बाद आरोपी महिला को वहीं छोड़कर भाग निकले। किसी तरह महिला थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। इसके बाद आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें 3 बाइक पर बैठे 7 युवक साफ नजर आए। पुलिस ने तुरंत उनकी पहचान कर हिरासत में लिया।

गिरफ्तार हुए सभी आरोपी
पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने BNS की धारा 70(1) और 87 के तहत केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया। आरोपी चांपा के वार्ड नंबर 13-14 और घोघरा गांव के रहने वाले हैं। इनमें प्रदीप मनहर (19), शिवम बंजारे (19), कृष्ण खूंटे (19), अनिल महिलांगे (19), सूरज टंडन (19), दीपेश कुमार कुर्रे (19) और शानू मीरझा (19) शामिल हैं। सभी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J