कांकेर में बड़ा सड़क हादसा: अंधेरे में खड़ा था पंचर ट्रक,बस से हुई टक्कर में 14 यात्री घायल, दो रायपुर रेफर..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) कांकेर जिले में गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्री बस अंधेरे में खड़े पंचर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 14 लोग घायल हो गए, जिनमें बस चालक और उसकी बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को रायपुर रेफर किया गया है।

सुबह 4 बजे हुआ हादसा
यह दुर्घटना नेशनल हाईवे 30 पर जंगलवार कॉलेज के पास हुई। सड़क किनारे एक पंचर ट्रक खड़ा था, जिसे अंधेरे में बस चालक देख नहीं पाया और सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

भिलाई में युवक चाकू के साथ गिरफ्तार | पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस और 108 की टीम ने बचाई जानें
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची। राहत-बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को संजीवनी 108 की मदद से कांकेर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

14 यात्री घायल, दो गंभीर रायपुर रेफर
सुकमा से रायपुर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की बस (CG 04 PD 9799) सड़क किनारे खड़े पंचर ट्रक (CG 21 F 9863) से टकरा गई। हादसे में बस ड्राइवर अमित सिंह निर्मलकर, उनकी बहन पल्लवी निर्मलकर और 12 यात्रियों सहित कुल 14 लोग घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद चालक और उसकी बहन को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया।

तिरपाल ने ढक दी रेडियम पट्टी
बस चालक अमित सिंह निर्मलकर ने बताया कि ट्रक के पीछे तिरपाल बंधा हुआ था, जिससे रेडियम पट्टी ढक गई थी। इसी वजह से अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया। जब तक हेडलाइट में ट्रक नजर आया, बस को रोकना नामुमकिन था और हादसा हो गया।

जाम हटवाकर यात्रियों को भेजा गया रायपुर
दुर्घटना के बाद यातायात प्रभारी दीपक साव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने और जाम खुलवाने में लगातार काम किया। दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाने के बाद यात्रियों को महिंद्रा ट्रेवल्स की दूसरी बस में रायपुर के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J