भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :सुबह का सन्नाटा था… लेकिन कुम्हारी की ओडिया बस्ती में अचानक कुछ ऐसा हुआ कि लोग नींद से बाहर निकल आए। चारों तरफ पुलिस ही पुलिस थी। तड़के करीब 4 बजे 70 जवानों की टीम ने बस्ती को चारों ओर से घेर लिया। जैसे ही सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ, पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
दरअसल, यह वही रुप नगर ओडिया बस्ती है जो लंबे समय से गांजा और नशे के कारोबार के लिए बदनाम है। लगातार शिकायतें मिलने के बाद एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने यह बड़ा कदम उठाया।
कार्रवाई इतनी अचानक हुई कि लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या हो रहा है। गलियों को चारों ओर से बंद कर दिया गया था और हर घर की तलाशी ली जा रही थी। कई लोगों ने खुद अपने दस्तावेज पुलिस के हवाले किए।
पुलिस का कहना है कि इस बस्ती में पहले भी गांजा तस्करी और नशे के कारोबार से जुड़े लोग पकड़े जा चुके हैं। कई संदिग्ध यहीं रहते हैं। इनमें से एक आरोपी तड़ीपार है जबकि दो और संदिग्ध अक्सर इसी इलाके में देखे जाते रहे हैं। तलाशी के वक्त ये तीनों अपने घर पर नहीं मिले।
हालांकि, पुलिस को इस बार कोई नशा या अवैध सामान तो नहीं मिला, लेकिन इस सर्च अभियान से नशे के कारोबारियों में खौफ साफ नजर आया। बस्ती के लोगों ने भी राहत की सांस ली कि अब इलाके में सख्ती बढ़ गई है।
इस ऑपरेशन में कुम्हारी, भिलाई-3 और खुर्सीपार थाने की पुलिस के साथ महिला रक्षा टीम और 70 से ज्यादा जवान तैनात थे। तीनों थानों के टीआई और सीएसपी ने खुद मोर्चा संभाला।
एसएसपी विजय अग्रवाल ने साफ कहा है— “जिले में नशे और अपराधों पर किसी भी कीमत पर ढिलाई नहीं होगी। पुलिस की नजर हर संदिग्ध गतिविधि पर है।”
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




