छत्तीसगढ़ में बवाल! महतारी मूर्ति तोड़फोड़ और बाबा गुरु घासीदास पर अभद्र टिप्पणी से भड़का प्रदेश, जोहार पार्टी ने किया प्रदेश-बंद..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ इस वक्त अपनी अस्मिता और वर्चस्व की बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में आज जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रदेश बंद का ऐलान किया है। हालांकि चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस बंद को समर्थन नहीं दिया है, इसलिए बाजार और दुकानें खुली रहेंगी।

एक ओर जहां राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर उत्सव मनाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मूर्ति विवाद ने पूरे प्रदेश में आग लगा दी है। यह मामला अब समाजों की प्रतिष्ठा और वर्चस्व की जंग में बदल गया है।

Raipur bandh aur logon ka gussa

रायपुर में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष ने महाराजा अग्रसेन और गुरु घासीदास को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं, जिससे प्रदेशभर में भारी विरोध हुआ। रायगढ़ में एक सिंधी समाज के युवक ने भी सतनामी समाज के आराध्य गुरु घासीदास पर अभद्र टिप्पणी की, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया।

सतनामी समाज ने आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज कराई और सिंधी समाज ने भी उस युवक को अपने समाज से बहिष्कृत कर दिया। सतनामी समाज ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समाज का कहना है कि यह केवल टिप्पणी नहीं, बल्कि आस्था पर हमला है।

वहीं प्रदेशभर में अब यह सिलसिला बढ़ता जा रहा है। हर बार किसी न किसी समाज को अपने आराध्य और महापुरुषों के अपमान का विरोध करना पड़ रहा है।

कैसे शुरू हुआ विवाद

1 नवंबर को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस से पहले, 26 अक्टूबर को VIP चौक रायपुर पर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ दी। इसके बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

प्रदर्शन के दौरान सेना के अध्यक्ष अमित बघेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और महाराजा अग्रसेन पर अशोभनीय टिप्पणी की। उनके इस बयान के बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने तीखा विरोध जताया। रायपुर, रायगढ़, सरगुजा समेत कई जिलों में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई।

प्रदेश बंद और विरोध की लहर

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने मूर्ति तोड़फोड़ को छत्तीसगढ़ की आस्था और अस्मिता पर हमला बताते हुए प्रदेश बंद का आह्वान किया है। पार्टी ने समाजों, यूनियनों और राजनीतिक दलों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद में शामिल होने की अपील की है ताकि जनता की आवाज सरकार तक पहुंचे।

हालांकि चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस बंद से दूरी बना ली है और कहा कि दुकानें खुली रहेंगी

रायगढ़ में भड़का दूसरा विवाद

29 अक्टूबर की रात रायगढ़ के चक्रधर नगर क्षेत्र में सिंधी कॉलोनी निवासी विजय राजपूत ने शराब के नशे में गुरु घासीदास जी के लिए अपमानजनक बातें कही। इसका वीडियो वायरल हुआ तो सतनामी समाज भड़क उठा।

समाज ने SP को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर SC/ST एक्ट सहित कई धाराओं में FIR दर्ज की। सिंधी समाज ने भी सार्वजनिक रूप से आरोपी का बहिष्कार करते हुए कहा कि उसका समाज से कोई लेना-देना नहीं है।

समाजों की प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा कि राज्य स्थापना के इस उत्सव काल में बंद उचित नहीं, लेकिन महापुरुषों का अपमान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो राज्य के शांत वातावरण को बिगाड़ेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J