भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मुंबई , पवई के रॉ स्टूडियो में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना ने मुंबई को हिलाकर रख दिया। ऑडिशन के बहाने बुलाए गए बच्चों को बंधक बनाकर रखा गया और पुलिस कार्रवाई में आरोपी रोहित आर्य को गोली लगी, बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस की त्वरित टीमें मौके पर पहुंचीं और स्टूडियो में फंसे लोगों को निकालने का ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस के अनुसार कुल 17 बच्चे, एक सीनियर सिटिजन और एक सिविलियन को बंधक बनाया गया था। सभी को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
पुलिस जब स्टूडियो में बाथरूम के रास्ते से अंदर दाखिल हुई तो आरोपी के हाथ में एक एयर गन और कुछ केमिकल पाए गए। पुलिस ने सरेंडर करने का आग्रह किया, पर आरोपी न माना; फिर जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। उसे जोगेश्वरी ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ऑपरेशन में QRT और स्पेशल फोर्स की टीमें शामिल थीं। बचाए गए बच्चों में कई की उम्र 4-5 साल के बीच बताई जा रही है, इसलिए मामले की नाजुकता और जिम्मेदारी बढ़ गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि आर्य पुणे का रहने वाला था और उसका कहना था कि उसे किसी सरकारी टेंडर का भुगतान नहीं मिला, जिसके चलते वह आर्थिक और मानसिक तनाव में था।
पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित कर मामले की आगे की जांच तेज कर दी है। स्टूडियो से फंसे बच्चों को सुरक्षित निकालकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




