नक्सलियों का दल इंद्रावती नदी पार कर पहुंच रहा है बीजापुर, कल सीएम विष्णुदेव साय के सामने डालेंगे हथियार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे से एक बड़ी खबर सामने आई है। हथियारबंद नक्सलियों का बड़ा जत्था अब मुख्यधारा में लौटने को तैयार है। कंधों पर बंदूकें टांगे ये नक्सली इंद्रावती नदी पार कर बीजापुर की ओर बढ़ चुके हैं। शुक्रवार 17 अक्टूबर को ये सभी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने आत्मसमर्पण करेंगे।

इस सरेंडर प्रोग्राम की तैयारियां प्रशासन ने पहले से शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि करीब 140 से ज्यादा नक्सली और 100 से अधिक हथियार आत्मसमर्पण के दौरान सौंपे जाएंगे। यह जत्था नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में चल रहा है। माड़ इलाके से जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ दिख रहा है कि नक्सली नदी पार करते हुए भैरमगढ़ की तरफ बढ़ रहे हैं।

बीजापुर में इंद्रावती नदी पार कर आत्मसमर्पण के लिए आते नक्सली – बड़ा सरेंडर ऑपरेशन

इस अभियान को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर पश्चिम सब जोनल प्रभारी रूपेश की अगुवाई में नक्सलियों का यह समूह भैरमगढ़ पहुंच चुका है। दूसरी ओर कांकेर जिले के कामतेड़ा बीएसएफ कैंप में 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की सूची भी सामने आई है। यहां बुधवार को स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य भास्कर मंडावी की अगुवाई में नक्सलियों ने सरेंडर किया था।

राज्य सरकार इसे नक्सल उन्मूलन की बड़ी सफलता के रूप में देख रही है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों का सरेंडर एक ऐतिहासिक पल है। हम उनका रेड कार्पेट से स्वागत करेंगे।”

जगदलपुर में कल आधिकारिक तौर पर आत्मसमर्पण की घोषणा की जाएगी। सुरक्षा बलों की टीम और प्रशासनिक अधिकारी पूरे कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J