भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर – राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की वार्षिक रिपोर्ट 2023 ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं। छत्तीसगढ़ देश के टॉप-5 राज्यों में जगह बना चुका है। आकस्मिक मौत के मामले में राज्य तीसरे और आत्महत्या दर के मामले में चौथे स्थान पर रहा।
एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार, आकस्मिक मृत्यु दर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र (55.1) और हरियाणा (53.7) में रही, जबकि छत्तीसगढ़ (52.9) तीसरे स्थान पर दर्ज हुआ। यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत 31.9 से काफी ऊपर है। वहीं केंद्र शासित प्रदेशों में लद्दाख (75.4) और पुडुचेरी (66.5) का नाम सबसे ऊपर आया।
देशभर में प्राकृतिक कारणों से हुई 6,444 आकस्मिक मौतों में से 39.7% मौतें बिजली गिरने से हुईं। छत्तीसगढ़ में भी 230 में से 180 मौतें आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्ज की गईं।
नकली शराब के सेवन से हुई मौतों में भी छत्तीसगढ़ का नाम चौथे स्थान पर आया। देशभर में 456 घटनाओं में 522 मौतें हुईं, जिनमें से 37 मौतें छत्तीसगढ़ में दर्ज की गईं।
आत्महत्या दर की बात करें तो सिक्किम (40.2), केरल (30.6) और तेलंगाना (27.7) के बाद छत्तीसगढ़ 26% आत्महत्या दर के साथ चौथे स्थान पर रहा। वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ में 7,868 आत्महत्या दर्ज हुईं, जबकि 2022 में यह संख्या 8,446 थी। यानी आत्महत्या के मामलों में 6.8% की कमी दर्ज हुई।
देश की औसत आत्महत्या दर 12.3 रही। वहीं अंडमान-निकोबार (49.6) और पुडुचेरी (28) जैसे केंद्र शासित प्रदेश छत्तीसगढ़ से भी आगे रहे।
रिपोर्ट पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा – “यह आंकड़े मंगलवार को जारी हुए हैं। इनका गहराई से विश्लेषण किया जाएगा। यह आज-कल का डेटा नहीं, बल्कि दो साल पहले का है। इसलिए पहले इसे देखना और समझना जरूरी है।”
छत्तीसगढ़ की यह स्थिति चिंता का विषय है। क्या आपको लगता है कि इस पर जागरूकता और कड़े कदम उठाने की जरूरत है? अपनी राय ज़रूर साझा करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




