भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : किसान योजना में चौंकाने वाला खुलासा, 531 नाबालिग उठा रहे थे योजना का लाभ
(छग) बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 531 ऐसे लाभार्थियों का नाम सामने आया है जो अभी बालिग भी नहीं हैं। KYC अपडेट होते ही इस फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है।
जिन खातों में अब तक रकम ट्रांसफर हो चुकी है, उसमें 10 लाख 62 हजार रुपये से अधिक की राशि शामिल है। कृषि विभाग अब इन सभी खातों को नियमों के अनुसार बंद करने की तैयारी में है।
18 साल से कम उम्र वालों को नहीं मिलना था लाभ
PM किसान योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6000 रुपये की सहायता तीन किस्तों में देती है। लेकिन इसके लिए लाभार्थी का कम से कम 18 साल का होना जरूरी है।
जब केंद्र सरकार ने 20वीं किस्त के बाद अपडेटेड सूची जारी की, तब सामने आया कि बिलासपुर जिले में 531 नाबालिग पंजीकृत हैं।
KYC अपडेट ने खोली पोल, हर साल 31 लाख से ज्यादा की गड़बड़ी
इन नाबालिगों को सालाना 6000 रुपये मिलने से हर साल करीब 31 लाख 86 हजार रुपये ग़लत तरीके से खर्च हुए।KYC अपडेट के बाद साफ हुआ कि योजना के दिशा-निर्देशों का जिले में खुलकर उल्लंघन हुआ है।
फर्जी दस्तावेजों से पंजीयन की आशंका
संभावना जताई जा रही है कि अभिभावकों द्वारा जमीन के कागजात या अन्य दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर बच्चों के नाम पर योजना का लाभ लिया गया।वहीं कृषि विभाग द्वारा पंजीयन के समय आधार कार्ड या उम्र जांच की प्रक्रिया में लापरवाही सामने आई है।अब विभाग ने 531 नाबालिग किसानों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है।
नहीं मिलेगी 21वीं किस्त, रोक दी जाएगी सहायता
जिन नाबालिगों के नाम सूची में हैं, उन्हें इस वर्ष 21वीं किस्त नहीं दी जाएगी।जब तक उनकी उम्र 18 साल पूरी होने का प्रमाण विभाग को नहीं दिया जाएगा,तब तक उनका लाभ रोका जाएगा।
बालिग होने पर दोबारा आवेदन से मिलेगा लाभ
अगर कोई लाभार्थी अब 18 वर्ष का हो गया है,तो उसे फिर से आवेदन कर अपने आधार कार्ड और राशन कार्ड को अपडेट कराना होगा। इसके बाद ही केवाईसी पूरी मानी जाएगी और 21वीं किस्त का लाभ दिया जाएगा।
📢 ऐसी ही लोकल और सच्ची खबरों के लिए जुड़े रहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




