भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिवाली की मिठास के बाद अब शरीर को चाहिए थोड़ी राहत!
त्योहारों में पकवान, मिठाई और तले हुए खाने से भले ही दिल खुश हो गया हो, लेकिन अब शरीर को डिटॉक्स की जरूरत है। दिवाली में लड्डू, पूड़ी, नमकीन और कचौड़ी जैसे स्वाद भरे खाने का असर अब पेट पर भारी पड़ सकता है।
डॉक्टरों के मुताबिक इन चीज़ों से शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, जिससे अपच, गैस और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में त्योहार की मस्ती के बाद अब ज़रूरी है कि शरीर को डिटॉक्स किया जाए।
डिटॉक्स क्यों है जरूरी?
डॉ. गौरव जैन बताते हैं कि डिटॉक्स का मतलब है – शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालना। दिवाली पर तेल, घी और शक्कर से भरपूर खाने से लिवर और पाचन तंत्र पर ज़ोर पड़ता है।
डिटॉक्स करने से लिवर, किडनी और आंतों को राहत मिलती है। इम्यूनिटी बढ़ती है, पाचन सुधरता है और त्वचा भी चमकने लगती है। साथ ही वज़न नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है।
लाइफस्टाइल में करें ये ज़रूरी बदलाव
डिटॉक्स सिर्फ खाने का नहीं, बल्कि पूरी दिनचर्या का मामला है।
-
रोज़ 10-12 गिलास पानी पीना चाहिए।
-
30-45 मिनट की हल्की एक्सरसाइज जैसे वॉक या योग ज़रूरी है।
-
8 घंटे की नींद लें और एक घंटे की अतिरिक्त नींद से ब्रेन फुल रीसेट होता है।
-
मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग से तनाव कम होता है।
-
शराब और स्मोकिंग से दूरी बनाएं।
डिटॉक्स डाइट में क्या खाएं?
-
फल: सेब, केला, पपीता जैसे फल पचने में आसान होते हैं।
-
सब्जियां: पालक, चुकंदर, ब्रॉकली और गाजर एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर हैं।
-
प्रोबायोटिक्स: दही और छाछ पाचन सुधारते हैं।
-
मसाले: लहसुन, प्याज़ और अदरक का सेवन पाचन ठीक करता है।
-
ड्रिंक्स: ग्रीन टी और हर्बल टी जैसे तुलसी या दालचीनी की चाय लें।
-
प्रोटीन: मूंग दाल, सोयाबीन जैसे हल्के और सेहतमंद प्रोटीन खाएं।
अधिक तेल, मसाले और मैदे से बचें।
नींबू और लहसुन क्यों फायदेमंद हैं?
नींबू में मौजूद विटामिन-C और एंटीऑक्सिडेंट्स लिवर को साफ करने में मदद करते हैं। सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से पाचन बेहतर होता है।
लहसुन में पाए जाने वाले सल्फर कंपाउंड्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और लिवर को साफ करते हैं। लेकिन इनका संतुलित सेवन ही करें।
क्या 3 दिन में डिटॉक्स हो सकता है?
हाँ, एक्सपर्ट के अनुसार तीन दिन के डिटॉक्स प्लान से शरीर को रिफ्रेश किया जा सकता है।
-
दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें।
-
हल्का, फाइबर युक्त खाना खाएं।
-
रेगुलर एक्सरसाइज करें।
डिटॉक्स करते समय रखें ये सावधानियां
-
डायबिटीज, हाइपरटेंशन या कोई बीमारी हो तो पहले डॉक्टर से सलाह लें।
-
बहुत ज्यादा नींबू या लहसुन खाने से बचें।
-
ज्यादा एक्सरसाइज न करें, वरना कमजोरी हो सकती है।
-
बच्चों, बुज़ुर्गों और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हल्का प्लान अपनाएं।
-
भूखे न रहें, संतुलित और पौष्टिक आहार लें।
किन चीजों से बनाएं दूरी?
-
मिठाइयां, तला हुआ खाना, मैदा
-
शराब, ज्यादा नमक और चाय-कॉफी
-
प्रोसेस्ड फूड जैसे बिस्किट, कोल्ड ड्रिंक्स
-
सफेद ब्रेड, आलू जैसे हाई स्टार्च फूड्स
डॉ. गौरव जैन कहते हैं कि डिटॉक्स में सिर्फ नेचुरल और हल्के फूड्स लें, जिससे शरीर को आराम मिले।
ब्रेन डिटॉक्स भी उतना ही जरूरी
त्योहारों के बाद सिर्फ शरीर नहीं, दिमाग को भी रिफ्रेश करने की जरूरत है।
-
10-15 मिनट मेडिटेशन करें
-
एक घंटे की एक्स्ट्रा नींद लें
-
स्क्रीन टाइम कम करें
इससे मूड अच्छा होता है और मानसिक ऊर्जा भी बनी रहती है।
वजन कम करने वालों के लिए बोनस टिप्स
-
फाइबर और प्रोटीन वाली चीजें खाएं
-
नींबू पानी, ग्रीन टी लें
-
ऑयली और मीठी चीजों से दूर रहें
-
रोज़ 45 मिनट चलें और खूब पानी पिएं
डॉक्टरों के अनुसार 3 दिन में 0.5 से 1 किलो तक वज़न घट सकता है, बस सही डाइट प्लान अपनाएं।
👉 त्योहार की थाली अब खाली हो चुकी है, अब बारी है अपने शरीर को सहेजने की। अगर ये जानकारी आपके काम आई हो तो पोस्ट को शेयर करें और हेल्दी लाइफ के लिए हमारे साथ जुड़े रहें!
विज्ञापन
Disclaimer :यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई सभी टिप्स और सुझाव एक्सपर्ट की राय पर आधारित हैं, लेकिन हर व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति अलग होती है। इसलिए किसी भी डाइट प्लान या घरेलू उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। भिलाई की पत्रिका न्यूज़ किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी का दावा नहीं करते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




