भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़ में दशहरे का दिन खून से लाल हो गया। गांव रायकेरा में घर से सास और दामाद की लाश बरामद हुई, जबकि बेटी गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरा इलाका दहशत में है।
गुरुवार (2 अक्टूबर) को घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में बुजुर्ग महिला सुकमेत सिदार (80) और उनके दामाद लक्ष्मण सिदार (60) मृत पाए गए। पुलिस को आशंका है कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पक्की वजह सामने आएगी।
इसी घटना में सुकमेत की बेटी भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका इलाज टिंगनी अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शक के आधार पर लक्ष्मण सिदार के बेटे और एक पड़ोसी को हिरासत में लिया गया है।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इस हत्याकांड के पीछे जमीन मुआवजे की रकम का विवाद हो सकता है। हाल ही में सुकमेत सिदार को एनटीपीसी से मुआवजा राशि मिली थी, जिसके बंटवारे को लेकर परिवार में तनाव चल रहा था। पुलिस ने परिवार के तीन सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
गांव में लोग इसे दशहरे के दिन हुई सबसे दर्दनाक घटना बता रहे हैं। परिवारिक कलह ने दो जिंदगियां निगल लीं और तीसरी जिंदगी खतरे में डाल दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




