रायपुर एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि! देश के टॉप-10 एयरपोर्ट्स में फिर शामिल, 8वें स्थान पर बरकरार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए गर्व की खबर!

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट ने एक बार फिर देश के टॉप-10 बेहतरीन एयरपोर्ट्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी सर्वे (ASQ) 2025 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) रिपोर्ट में रायपुर एयरपोर्ट ने 8वां स्थान हासिल किया है।

पिछले साल भी इसी अवधि में रायपुर एयरपोर्ट 8वें स्थान पर था, यानी लगातार दो साल से इसने अपनी रैंकिंग बरकरार रखी है।

रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट – ASQ सर्वे 2025 में टॉप-10 में शामिल

33 बिंदुओं पर यात्रियों से ली गई राय
इस सर्वे में यात्रियों से 33 अलग-अलग पहलुओं पर फीडबैक लिया गया। इसमें टर्मिनल की व्यवस्था, साफ-सफाई, पीने का पानी, बैठने की सुविधा, फूड स्टॉल, यात्री सुविधाएं और कर्मचारियों का व्यवहार जैसे मुद्दे शामिल थे।

इसके साथ ही सर्वे में तकनीकी और आधारभूत सुविधाओं का भी आकलन किया गया — जैसे कनेक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, साइनबोर्ड, टर्मिनल भवन में चलने की दूरी, चेकिंग काउंटर, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था।

हर हफ्ते 20 से 25 हजार यात्री करते हैं यात्रा
रायपुर एयरपोर्ट से हर सप्ताह औसतन 20 से 25 हजार यात्री उड़ान भरते या यहां उतरते हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या के बावजूद सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखना एयरपोर्ट प्रबंधन के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रायपुर ने बनाई पहचान
यह सर्वे एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) द्वारा कराया गया है। इसमें उन्हीं एयरपोर्ट्स को शामिल किया जाता है, जहां सालाना यात्रियों की संख्या 18 लाख से अधिक होती है।

एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के 18 देशों के कुल 98 एयरपोर्ट्स में यह मूल्यांकन किया गया, जिनमें भारत के 16 प्रमुख एयरपोर्ट शामिल थे। इस वैश्विक रैंकिंग में रायपुर एयरपोर्ट 72वें स्थान पर रहा।

स्थानीय गौरव की बात — रायपुर वासियों के लिए यह सम्मान गर्व की अनुभूति कराता है। लगातार मिल रही यह रैंकिंग बताती है कि शहर का एयरपोर्ट सुविधाओं और सेवा गुणवत्ता में देश के बड़े शहरों से किसी भी तरह पीछे नहीं है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J