भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। राज्योत्सव से ठीक पहले राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़ की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। लोग इस कृत्य को छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला बता रहे हैं।
शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने VIP चौक स्थित राम मंदिर के पास लगी महतारी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया। सुबह जब लोगों ने टूटी मूर्ति देखी, तो क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आसपास के लोग मौके पर जुट गए और माहौल गरमा गया।
सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि दोषियों की पहचान हो सके।
इस घटना की खबर फैलते ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना मौके पर पहुंची और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हो गई। पुलिस ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल समेत कई सदस्यों को हिरासत में लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मूर्ति का सिर पूरी तरह खंडित हो गया था। यह वही मूर्ति थी जिसकी स्थापना क्रांति सेना ने कुछ साल पहले राम मंदिर तिराहा के पास की थी। मूर्ति को दीवार से उखाड़ दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों में गुस्सा है।
“यह छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर वार है” — प्रदर्शन के दौरान एक युवक भावुक होकर महतारी के लिए रो पड़ा। क्रांति सेना ने मांग की कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, वरना आंदोलन तेज किया जाएगा।
वहीं पुलिस ने कहा है कि FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामला बीएनएस की धारा 298 के तहत दर्ज किया गया है, जो धार्मिक या सांस्कृतिक प्रतीकों के अपमान से जुड़ा अपराध है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “जिसने भी इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर भाजपा जनआक्रोश को नजरअंदाज करेगी तो नतीजे अच्छे नहीं होंगे।”
कांग्रेस ने भी बयान जारी कर कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ की अस्मिता खतरे में है। हमारी संस्कृति से छेड़छाड़ करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सिर्फ मूर्ति नहीं, छत्तीसगढ़ की मां की प्रतीक है — और उसके अपमान से पूरा प्रदेश आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




