भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायपुर में 1.29 करोड़ रुपए की चांदी की लूट की कहानी ने सबको चौंका दिया था। लेकिन जब पुलिस ने सच्चाई सामने लाई, तो पता चला कि ये पूरा मामला एक झूठी कहानी थी। कारोबारी राहुल गोयल ने खुद इस फर्जी लूट की साजिश रची थी। वजह थी—सट्टे में गंवाई गई बड़ी रकम!
राहुल चांदी का ब्रोकर है और आगरा से चांदी के जेवर का ऑर्डर लेकर रायपुर में सप्लाई करता था। इसके एवज में उसे प्रति किलो पर कमीशन मिलता था। दिवाली के लिए वह करीब 200 किलो चांदी लेकर रायपुर आया था। इसमें से 100 किलो चांदी वापस आगरा भेज दी, 14 किलो बिक चुकी थी और 86 किलो का ऑर्डर बाकी था।
सुबह जब उसकी आंख खुली, तो हाथ-पैर बंधे हुए थे और घर से 86 किलो चांदी गायब थी। उसने दावा किया कि लुटेरे रस्सी के सहारे बालकनी से भाग निकले और DVR भी साथ ले गए।
लेकिन पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, तो पूरा झूठ बेनकाब हो गया। CCTV और मोबाइल रिकॉर्डिंग में ऐसा कोई वारदात का सबूत नहीं मिला।
अब राहुल गोयल का झूठा नाटक न सिर्फ उजागर हुआ, बल्कि यह सबक भी दे गया कि तकनीक के इस दौर में फर्जी कहानी रचकर कोई भी सच से नहीं बच सकता।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




